विधान मंडल का गिरा छज्जा। कल बिहार विधानसभा स्थापना दिवस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला। एक महीने से चल रही थी तैयारी। तैयारियों पर लगी बाट।
2 फरवरी से बिहार विधान मंडल में बजट सत्र चल रहा है जो लगभग पूरे महीने चलेगा। कल 7 फरवरी को बिहार विधानसभा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर लिखो 1 महीने से तैयारी चल रही थी। इसी बीच एक घटना हुई। जितना विशाल भवन है उस हिसाब से यह घटना बहुत छोटी है, लेकिन कल जिस तरह से एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन होना है उसे हिसाब से यह घटना बड़ी है। बिहार विधानसभा के मुख्य द्वार के पास उपरी मंजिल का छज्जा अचानक टूट कर गिर गया। यह अलग बात है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन अगर यह घटना 9:00 के बाद हुई होती तो निश्चित रूप से कई लोग इसमें घायल हो सकते थे। क्योंकि उसे समय बिहार विधानसभा के विधायकों का आना शुरू होता है और इस दौरान विधानसभा में मौजूद पत्रकार उनका बयान लेने के लिए इकट्ठा होते हैं। तो इस स्थिति में अगर घटना 9:00 के बाद हुई होती तो निश्चित रूप से आज एक बड़ी घटना विधानसभा में हो सकती थी।
कल पहुंच रहे ओम बिरला
कल शनिवार को बिहार विधानसभा का स्थापना दिवस है। इसका क्रम में विधायक और एमएलसी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहेंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद होंगे। छज्जा गिरने की घटना जो आज हुई है वह अगर कल होती तो निश्चित रूप से यह एक बड़ी घटना होती। छज्जा गिरने की इस घटना ने इस भवन के रखरखाव रखने पर एक सवाल खड़ा कर दिया है। विगत एक महीने से विधानमंडल मैं होने वाले बजट सत्र की तैयारी चल रही थी। पूरे कैंपस में सजावट और रंग रोगन के काम चल रहे थे। 2 दिन पहले विधानमंडल के अंदर सड़क के ऊपर फिर से सड़क की पीचिंग कराई गई है, ताकि सौंदरीकरण में किसी तरह की कोई कमी ना दिखे। ऐसे में आज अचानक छज्जा गिर जाना एक बड़ी बात है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.