सीतापुर। कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से प्रारंभ होगी। इसके लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर करीब 4900 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा के लिए एलपीएस, महर्षि विद्या मंदिर, सुमित्रा पब्लिक स्कूल, स्टडीवेल पब्लिक स्कूल, एल्पिस ग्लोबल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय व सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिले में इस बोर्ड के 28 विद्यालय है। इन सभी विद्यालयों में हाईस्कूल के 2900 व इंटरमीडिएट में करीब दो हजार विद्यार्थी पंजीकृत है। मंगलवार से शुरू होने वाली परीक्षा तीन अप्रैल तक चलेगी। रोजाना एक पाली में होने वाली परीक्षा सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक होगी। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
विद्यार्थियों को परीक्षा के निर्धारित समय से करीब एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र के बाहर गेट पर तलाशी के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। सुबह 10 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.