अमरोहा। शहर की पॉश कॉलोनी अमरोहा ग्रीन में शिव मंदिर के दान पत्र से नकदी चोरी कर ली गई। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
चोरी की यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के जोया रोड स्थित अमरोहा ग्रीन कॉलोनी की है। यहां पर शिव मंदिर है। कॉलोनी के अधिकांश लोग मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। बृहस्पतिवार को मंदिर में पहुंचे अज्ञात युवक ने दान पत्र में रखी नकदी चोरी कर ली। जब लोग मंदिर में पहुंचे दानपत्र खुला पड़ा था। जानकारी मिलते ही थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मंदिर समिति के पदाधिकारी और स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किए तो उसमें युवक दानपात्र से रुपये चोरी करता हुआ साफ दिखाई दिया। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।