चौंतड़ा (मंडी)। क्षेत्र के पस्सलहार गांव में शातिरों ने सेवानिवृत्त कर्नल रूप सिंह के मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शातिर नकदी और गहने चुरा ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में भय और रोष का माहौल बन गया है।
पस्सलहार निवासी कर्नल रूप सिंह निजी कार्य के चलते घर से बाहर गए हुए थे। मकान पूरी तरह से बंद था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिरों ने पूरे मकान की तलाशी लेकर सामान बिखेर दिया और करीब 20 हजार रुपये की नकदी तथा कुछ गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
कर्नल रूप सिंह जब 21 जनवरी को घर लौटे, तब उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने बताया कि घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, लेकिन शातिर चालाकी से कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए। हालांकि शातिर पड़ोसियों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। इनमें चार संदिग्ध लोगों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। कर्नल रूप सिंह ने बताया कि उन्होंने चौंतड़ा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस मामले में चार शातिरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पस्सल पंचायत के उपप्रधान राजेश कुमार ने कहा कि गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं चिंताजनक हैं।
0000पक्ष
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.