नागौर और मेड़ता कोर्ट को जिस व्यक्ति ने बम से उड़ाने की धमकियों भरे ई-मेल भेजे थे उसी के नाम से मिलते-जुलते आरोपी को गुजरात पुलिस ने कई दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। रोचक बात यह है कि इसके बावजूद धमकियां आती रही। कार्रवाई 4 मार्च को की गई थी, जिसमें गुजरात क्राइम ब्रांच और अहमदाबाद साइबर क्राइम यूनिट ने पश्चिम बंगाल से 28 साल के सौरव बिस्वास को गिरफ्तार किया। भास्कर इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि जिस ईमेल एड्रेस से धमकी भरे मेल आ रहे थे, उसे आरोपी ने हैक करके अपनी बहन के जरिए बांग्लादेश में 3 से 5 डॉलर में बेच दिया था। इसलिए गुजरात पुलिस का कहना है कि धमकी देने के लिए इसी ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल किया गया था। बिस्वास ऐसे ईमेल एड्रेस हैक कर रहा था जो लंबे समय से बंद थे। जो ई-मेल भेजे गए थे उनमें तमिलनाडु की राजनीति, ड्रग माफिया और आतंकी संगठनों का हवाला दिया गया। डेटा हैक करके बांग्लादेश में अपनी बहन के जरीए ही बेचता था आरोपी गिरफ्तार सौरव उर्फ माइकल सूर्या बिस्वास के पास से 200 से ज़्यादा हैक ईमेल आईडी और पासवर्ड मिले हैं। उसने माना कि उसने यह डेटा इंटरनेट और डार्क वेब पर लीक हुए डेटा या हैकिंग से हासिल किया था। पुलिस ने उससे 3 फोन, 5 हार्ड डिस्क, 3 सीपीयू को एफएसएल को भेजा है। साइबर एक्सपर्ट मुकेश चौधरी ने बताया कि अक्सर ये मेल प्रोटॉन मेल जैसी एंड-टू- एंड एन्क्रिप्टेड सेवाओं से भेजे जाते हैं। धमकी भरे ई-मेल के पीछे वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का हाथ होता है, जो भेजने वाले के असली आईपी एड्रेस छिपाकर उसे विदेशी सर्वर से जोड़ देता है। आईपी एड्रेस विदेशी सर्वर से जोड़ मेल भेजते हैं। सीधी बात -मृदुल कच्छावा, एसपी नागौर ई-मेल की लोकेशन को छुपाने का प्रयास किया Q. कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी केस में जांच कहां पहुंची ?
A. आउटलुक का ईमेल आईडी था। सर्विस प्रोवाइडर माइक्रोसॉफ्ट से त्राचार किया है। उसमें समय लग रहा है।
Q. ई-मेल ट्रेस हुआ है क्या?
A. जांच जारी है। वीपीएन व डार्क ब्राउजर का उपयोग किया था। इसमें लोकेशन छुप जाती है।
Q. बांग्लादेशी या कोई अन्य विदेशी कनेक्शन है क्या?
A. ऐसा नहीं है। किसी लोकल के ही होने की आशंका है।
Q. एक आरोपी को गुजरात पुलिस ने पकड़ा है, कितना सही है?
A. हमारी जांच अलग से चल रही है। किसी एजेंसी ने हमसे कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.