नाभा में स्पीड ब्रेकर मौत का कारण बने। अलग-अलग स्पीड ब्रेकर की वजह से दो हादसे हुए, जिसमें एक कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल सवार की हालत गंभीर है। जिसे पटियाला रेफर कर दिया गया।
पहला एक्सीडेंट नाभा सत्संग ब्यास रोड पर हुआ, पटियाला से आ रही आई-20 कार में सवार 32 साल के योगेश कुमार मलेरकोटला जा रहे थे, तभी उन्हें रैंप का ध्यान नहीं रहा और कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरा एक्सीडेंट नाभा सिटी हार्ट होटल के पास हुआ। 25 साल का एक नौजवान यश कुमार फैक्ट्री से घर जा रहा था, तभी उन्हें रैंप का ध्यान नहीं रहा और उनकी मोटरसाइकिल भी अनबैलेंस हो गई और वे सड़क पर गिर गए। एक राहगीर ने उन्हें अपनी कार में बिठाया और हॉस्पिटल ले गया। उनकी हालत गंभीर देखकर उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया। लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए रैंप अब मौत का कारण बन रहे हैं।