{“_id”:”69638941dce5d9fb290ef704″,”slug”:”candidates-can-take-admission-in-ignou-till-january-31-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-152001-2026-01-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rampur Bushahar News: इग्नू में 31 जनवरी तक प्रवेश ले सकते हैं अभ्यर्थी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र-1110 में जनवरी सत्र-2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया का दौर जारी है। इच्छुक अभ्यर्थी स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा के लिए 31 जनवरी तक इग्नू के समर्थ पोर्टल पर जाकर प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू अध्ययन केंद्र-1110 रामपुर के समन्वयक डॉ. टीडी वर्मा ने कहा कि जो अभ्यर्थी किसी कारण नियमित तौर पर अपनी पढ़ाई नहीं कर पाते हैं या वे अभ्यर्थी जो कार्यरत हैं, उनके लिए इग्नू एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां से शिक्षार्थी घर बैठे अपनी पढ़ाई पूरी करने का सपना साकार कर सकते हैं। वर्मा ने बताया कि इग्नू में अनुसूचित जाति और जनजाति में संबंध रखने वाले जिन अभ्यर्थियों की वार्षिक आय 2.5 लाख से कम हैं, वे इग्नू से स्नातक स्तर की शिक्षा निशुल्क ग्रहण कर सकते हैं। इग्नू में जनवरी सत्र 2026 के लिए पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है, जो विद्यार्थी इग्नू में पहले से पंजीकृत हैं, वे 15 जनवरी से पहले पुनः पंजीकरण कर सकते हैं।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.