कनाडा में मुख्य विपक्षी पार्टी कंजर्वेटिव पार्टी ऑफ कनाडा के पंजाबी मूल के तीन सांसदों की पंजाब यात्रा पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कनाडा में सोशल मीडिया पर तीनों कंजर्वेटिव सांसदों से सवाल पूछे जा रहे हैं कि उनकी इस यात्रा का खर्च किसने उठाया? कनाडा के सांसद जसराज सिंह हल्लां, अमरप्रीत सिंह गिल व दलविंदर सिंह गिल पंजाब यात्रा पर आए थे। यात्रा के उद्देश्य और इस यात्रा के बारे में सार्वजनिक जानकारी क्यों नहीं दी गई इस पर भी सवाल पूछे जा रहे हैं। यही नहीं सांसदों के आसपास हथियारबंद निहंगों के होने पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कनाडा में सोशल मीडिया पर सांसदों से पूछा जा रहा है कि उन्होंने अपनी इस यात्रा का विवरण सार्वजनिक क्यों नहीं किया? यात्रा से जुड़ी बातें, वीडियो व अन्य गतिविधियों को सोशल मीडिया पर भी अपलोड नहीं किया गया।
15 फरवरी से 17 फरवरी तक सोशल मीडिया पर चली फोटो व वीडियो सांसदों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पंजाब दौरे की वीडियो फोटो व जानकारियां शेयर नहीं की लेकिन जब वो 15 फरवरी से 17 फरवरी तक पंजाब में रहे तो उनके बहुत से वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए। वहीं वीडियो कनाडा मीडिया और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तक पहुंचे। उसके बाद उन्होंने सांसदों व कंजर्वेटिव पार्टी से इस पर सवाल पूछने शुरू किए। उनसे पूछा जा रहा है कि उन्होंने अपने दौरे की जानकारियों को सार्वजनिक क्यों नहीं किया। हरमिंदर साहिब, गुरु की रसोई व परगट सिंह से मिले तीनों सांसद 15 फरवरी को अमृतसर में श्री हरमिंदर साहिब गए और वहां माथा टेका। उसके बार एसजीपीसी ने उन्हें सम्मानित किया। एसजीपीसी के सदस्यों व अन्य धार्मिंक नेताओं के साथ बैठक की। उसके बाद वो कांग्रेस विधायक परगट सिंह से मिले और उनके साथ इमीग्रेशन के मुद्दे पर बातचीत की। बाद में वो होशियारपुर में गुरु की रसोई में गए। वीडियो में हथियारबंद निहंगों के साथ दिखे सांसद कनाडा सरकार कट्टरपंथी व गनकल्चर को प्रमोट नहीं करती है। कनाडा में सरकार किसी को भी हथियार प्रदर्शन करने नहीं देती। कनाडा में सोशल मीडिया पर सांसदों का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सांसद एक धार्मिक स्थल पर हैं और उनके साथ हथियारबंद निहंग हैं। निहंग सिहों के पास गन हैं। खाने की टेबल पर भी हथियारबंद निहंगों के साथ दिखे सांसद सांसद जब गुरु की रसोई में गए तो वहां पर खाने की व्यवस्था थी। खाने की टेबल पर जहां तीनों सांसद बैठे थे वहां बड़ी संख्या में निंहग सिंह व अन्य लोग भी बैठे थे। टेबल पर बैठे निहंग सिंहों के पास भी बंदूकें दिख रही हैं। कंजर्वेटिव सांसदों से सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे सवाल इस यात्रा का उद्देश्य क्या था? उन्होंने इसे सार्वजनिक रूप से क्यों नहीं बताया? इस यात्रा का खर्च किसने उठाया, क्या कनाडाई करदाताओं ने, किसी पंजाबी धार्मिक संगठन ने या उन्होंने स्वयं भुगतान किया? कनाडा में इन क्षेत्रों से सांसद हैं तीनों जसराज सिंह हल्लां कैलगरी ईस्ट, अमनप्रीत सिंह गिल कैलगरी स्काईव्यू और दलविंदर सिंह गिल कैलगरी मैकनाइट से सांसद हैं। तीनों पंजाबी मूल के हैं और सिख धर्म से संबंध रखते हैं। कनाडा के अलग-अलग शहरेां में पंजाबियों की संख्या काफी है। ऐसे में वो पंजाब आकर कनाडा में रहने वाले पंजाबियों में अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इमीग्रेशन कानून पर की विधायक से चर्चा परगट सिंह ने बतायाक कनाडा में इमीग्रेशन कानून को सख्त बनाने की बात चल रही है जिसकी वजह से पंजाब के स्टूडेंट्स और वर्कर्स को कनाडा में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जालंधर से विधायक परगट सिंह ने सांसदों से मिलकर इमीग्रेशन कानून के कारण स्टूडेंट्स व वर्कर्स को आ रही दिक्कतों के बारे में चर्चा की। यहाँ आपके द्वारा दी गई जानकारी का हिंदी अनुवाद और एक संतुलित विश्लेषण दिया गया है: कनाडा में सांसदों के पंजाब दौरे को लेकर सवाल उठने के कारण… अपने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर नहीं की: कंजर्वेटिव पार्टी ऑफ कनाडा अक्सर “कनाडा फर्स्ट” या घरेलू आर्थिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की बात करती है, तो बिना किसी पूर्व सूचना के विदेशी दौरों पर जाना कुछ समर्थकों को हैरान कर रहा है, समर्थक भी उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसे साझा नहीं किया। राजनीतिक हित के लिए की गई यात्रा: कनाडा की सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि कंजर्वेटिव पार्टी कनाडा में अप्रवासी पंजाबी और सिख समुदाय के बीच अपना आधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है। सांसदों का धार्मिक स्थलों पर जाना और स्थानीय नेताओं से इमीग्रेशन के मुद्दों पर बात करना, चुनाव से पहले बड़े वोट बैंक को साधने की एक रणनीति मानी जा रही है। वो इस यात्रा को राजनीतिक हित के लिए की गई यात्रा बता रहे हैं। यात्रा के खर्च को सार्वजनिक किया जाए: कनाडा में कंजर्वेटिव पार्टी से सोशल मीडिया पर सवाल किया जा रहा है कि सांसदों के यात्रा खर्च को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया। है? खर्च किसने किया यह स्पष्ट किया जाए। सांसदों के साथ हथियारबंद निहंग सिंहों का दिखना: सांसदों के साथ निहंग सिंह दिख रहे हैं जिनके पास हथियार हैं। कनाडा सरकार की नीति रही है कि इस तरह हथियारों के प्रदर्शन को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए और न ही कनाडा में किसी भी कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा दिया जाए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.