Cabbage Cultivation Benefits: पत्ता गोभी के किसानों को पत्ता गोभी खेती करने के लिए नर्सरी ढूंढने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है. लेकिन किसान खेती के समय इन स्टेप्स को फॉलो करके नर्सरी तैयार कर सकते हैं. आइए जान लेते हैं पूरी जानकारी.
चालीस डिसमिल में पत्ता गोभी लगाने के लिए सात से आठ हजार पौधों की जरूरत होती है. नर्सरी से पौधे लाने पर किसानों को नुकसान का सामना भी करना पड़ता है. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर पत्ता गोभी का पौधा खुद खेत में तैयार कर सकते हैं.
पत्ता गोभी की नर्सरी कैसे करें तैयार
लोकल 18 की टीम ने पत्ता गोभी की नर्सरी तैयार कर रहे किसान सुदरू बघेल से बातचीत की. सुदरू बघेल का कहना है कि फावड़े से सबसे पहले जमीन खोदकर तैयार की जाती है. इसके बाद लाइन बनाकर गोबर खाद डालकर बीज लगाया जाता है. बीज लगाते समय थोड़ा डीएपी खाद भी डाल देना चाहिए, इससे अच्छा पौधा तैयार होता है. नर्सरी से पौधे मंगाने पर कई बार आधे पौधे खराब निकल जाते हैं, जिससे लागत बढ़ जाती है. घर में तैयार करने से लागत कम आती है.
बीस से पच्चीस दिन में पौधा खेत में लगाने लायक हो जाता है. पौधा उखाड़ते समय 19:19 खाद का छिड़काव करके उखाड़ना चाहिए. पत्ता गोभी खेत में लगाने के तीन महीने में तैयार हो जाती है. इसमें 80-90 हजार रुपये तक का मुनाफा हो सकता है. चालीस डिसमिल में खेती करने के लिए लगभग 40 हजार रुपये का खर्च आता है.
ठंड के मौसम में बीमारियों का प्रकोप देखने को नहीं मिलता, लेकिन गर्मी के मौसम में बीमारियां लगती हैं. किसान ने बताया कि अभी वो चालीस डिसमिल के पौधे तैयार कर रहा हैं. चालीस डिसमिल के लिए लगभग सात हजार पौधों की जरूरत होती है, जिसे 1200 रुपये में वो तैयार कर लेंगे. बाजार से खरीदने पर यही पौधे दस से बारह हजार रुपये में पड़ जाते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.