नए साल में एक जनवरी से जम्मू-कश्मीर में यात्री वाहनों में सफर महंगा हो जाएगा। प्रदेश सरकार ने 18 फीसदी तक किराये में बढ़ोतरी की है। इससे यात्रियों को अंतर जिला रूटों पर 11 से 72 रुपये तक ज्यादा देने पड़ेंगे। जम्मू शहर में तीन किलोमीटर पर नौ रुपये तक किराया देना होगा।
ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक वेल्फेयर एसोसिएशन और वित्तीय विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद यात्री किराये में बढ़ोतरी पर सहमति बनी है। वर्ष 2021 में सरकार ने 19 फीसदी यात्री किराये में बढ़ोतरी की थी। अब पांच साल बाद 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इससे जम्मू से कटड़ा तक बस किराये में 11 रुपये, कठुआ तक 23, जम्मू से कटड़ा तक 11, कठुआ तक 23 और श्रीनगर तक 72 रुपये ज्यादा देने पड़ सकते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.