भास्कर न्यूज| भेल्दी भेल्दी थाना क्षेत्र के कटसा पुल के समीप छपरा–मुजफ्फरपुर रेलवे 722 के पास बीती रात अज्ञात पिकअप वैन की टक्कर से बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही भेल्दी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स पटना रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के मीनापुर निवासी गणेश शर्मा के पुत्र हृदयानंद शर्मा उर्फ राजा शर्मा के रूप में हुई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.