ट्राई-प्लाई बर्तनों की एक और खास बात यह है कि इनमें खाना जल्दी बन जाता है. साथ ही ये बर्तन नॉन-स्टिकी होते हैं. इसके अलावा ये बर्तन मजबूत होते हैं और आधुनिक तकनीक से बनाए जाते हैं, जिससे इनका उपयोग लंबे समय तक किया जा सकता है.
ट्राई-प्लाई बर्तनों की एक और खास बात यह है कि इनमें खाना जल्दी बन जाता है. साथ ही ये बर्तन नॉन-स्टिकी होते हैं. इसके अलावा ये बर्तन मजबूत होते हैं और आधुनिक तकनीक से बनाए जाते हैं, जिससे इनका उपयोग लंबे समय तक किया जा सकता है.
बोकारो के चास मेन रोड स्थित लक्ष्मी बरतन भंडार के संचालक अंकित बर्मन ने बताया कि ग्राहक ट्राई-प्लाई बर्तन काफी पसंद कर रहे हैं. उनकी दुकान पर ट्राई-प्लाई बर्तनों की कई वैरायटी उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि 22 सेंटीमीटर की ट्राई-प्लाई कढ़ाई की कीमत करीब 1400 रुपये से शुरू होती है. वहीं 24 सेंटीमीटर कढ़ाई 1600 रुपये, 26 सेंटीमीटर कढ़ाई 1900 रुपये में उपलब्ध है. इससे बड़े साइज की बात करें तो 28 सेंटीमीटर कढ़ाई 2200 रुपये और 30 सेंटीमीटर कढ़ाई की कीमत करीब 2400 रुपये तक है.
उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर ट्राई-प्लाई कुकर की भी अच्छी मांग देखी जा रही है. 3 लीटर ट्राई-प्लाई कुकर की कीमत करीब 2500 रुपये है, जबकि 5 लीटर ट्राई-प्लाई कुकर करीब 3100 रुपये में उपलब्ध है. इस कुकर की खासियत यह है कि इसमें दाल या सब्जी उबलकर बाहर नहीं निकलती और इसकी सफाई भी आसानी से की जा सकती है.
इसके अलावा बाजार में इंफ्रारेड चूल्हे की मांग भी बढ़ रही है. यह चूल्हा करीब 2400 रुपये की रेंज में उपलब्ध है. इसकी खासियत यह है कि इसमें कॉपर, एल्यूमिनियम और स्टील जैसे लगभग सभी प्रकार के बर्तनों में खाना बनाया जा सकता है. साथ ही इस पर तवा रखकर लिट्टी, पापड़ और रोटी भी आसानी से बनाई जा सकती है. कई मामलों में इंफ्रारेड चूल्हा इंडक्शन चूल्हे से बेहतर माना जाता है.
दुकानदार अंकित बर्मन के अनुसार, उनकी दुकान पर रोजाना करीब 10 से 15 पीस ट्राई-प्लाई कढ़ाई और कुकर की बिक्री हो रही है, जिससे साफ है कि शहर में इन बर्तनों की मांग लगातार बढ़ रही है.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.