JAC Board 10th Examination 2026: बोकारो में झारखंड एकेडमिक काउंसिल की कक्षा दसवीं कि हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित हुई. परीक्षार्थियों ने हिंदी प्रश्न पत्र को लेकर अपने राय साझा किया.
रीडिंग और राइटिंग दोनों आसान
प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा बेबो कुमारी ने बताया कि हिंदी का प्रश्न पत्र काफी आसान था. रीडिंग और राइटिंग दोनों ही खंड सहज थे, जिससे उन्हें अच्छे अंकों की पूरी उम्मीद है. प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल के छात्र आदित्य कुमार ने कहा कि प्रश्न पत्र का स्तर सामान्य रहा. वे पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देकर निकले हैं. उनके अनुसार इस बार उन्हें फुल मार्क्स मिलने की संभावना है.
पूछे गए थे ये प्रश्न
कौशल कुमार ने बताया कि हिंदी का प्रश्न पत्र सामान्य था. वहीं पत्र लेखन खंड खासा रोचक था, जिसमें प्रिय मित्र को शादी का निमंत्रण देने से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे. वहीं प्रियंका कुमारी का मानना है कि प्रश्न पत्र का स्तर थोड़ा कठिन जरूर था, हालांकि साहित्य खंड में कविता और पाठ से जुड़े सवाल आसान रहे.
थोड़े घुमावदार थे
छात्रा शिवानी ने कहा कि प्रश्न सीधे किताब से न होकर थोड़े घुमावदार थे. लेकिन साहित्य खंड में ‘भगत क्या अकेले थे’ पाठ उन्हें काफी पसंद आया. क्योंकि इसकी तैयारी उन्होंने बहुत अच्छी तरह की थी. वहीं दामिनी कुमारी ने बताया कि प्रश्न पत्र काफी कठिन था. खासकर राइटिंग सेक्शन में अधिक समय लगने के कारण कुछ प्रश्न छूट गए. ऐसे राइटिंग सेक्शन की अधिक प्रैक्टिस करना चाहिए था. वहीं रोशन कुमार ने परीक्षा को आसान बताते हुए कहा कि लगभग सभी खंड सरल थे. जिन्होंने भी थोड़ी पढ़ाई की वह अच्छे अंक प्राप्त होंगे. वहीं विद्यार्थियों के अनुसार इस बार हिंदी परीक्षा में कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए.
पूछे गए ये महत्वपूर्ण सवाल
पत्र लेखन में पढ़ाई से संबंधित सहायता के लिए प्रधानाध्यापक को पत्र लिखने का प्रश्न आया. वहीं विज्ञापन लेखन में हर्बल साबुन पर आधारित विज्ञापन तैयार करना था और व्याकरण खंड में समास और अलंकार से जुड़े सवाल पूछे गए. जबकि साहित्य खंड में ‘उद्धव का मन कैसा था’ और ‘गोपियों का मन कहां लगता था’ जैसे प्रश्न शामिल थे.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.