UP Crime: आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रा कुटी में रविवार की सुबह 22 वर्षीय युवती का शव शीशम के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है, जो नौ जनवरी की सुबह से घर से लापता थी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है।
मृतका की मां सुनीता ने बताया कि अंजलि नौ जनवरी को सुबह करीब छह बजे घर से निकली थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो इसकी सूचना थाने में दी गई थी। पुलिस युवती की तलाश में जुटी थी। रविवार सुबह करीब 7.30 बजे एक राहगीर ने पेड़ से लटकता शव देखा और डायल 112 पर सूचना दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.