कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत वैशाली नगर खम्हरिया निवासी 55 वर्षीय चैतराम यादव का शव कुसमुंडा खदान से लगे बरपाली क्षेत्र में मिला है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बीते लगभग 10 से 12 दिन से लापता था, परिजन अपने स्तर पर उसकी खोजबीन कर रहे थे,पुलिस में भी सूचना दी गई थी,इस दौरान कुछ लोगों ने बुजुर्ग का शव बीते शनिवार को कुसमुंडा खदान से लगे खोडरी बरपाली से खदान जाने वाले ऊपर रास्ते में देखा। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को भी सूचना दी गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.