प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ी सामूहिक फोटो खिंचाते हुए
भिवानी के लोहारू के सोंहासड़ा गांव में ‘माय भारत’ (MY Bharat) भिवानी, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के तत्वावधान में आयोजित खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। इस अवसर पर जिला परिषद उप-प्रमुख सुनीता जांगड़ा, उनके प्रतिनिधि संज
लोहारू खंड की इन प्रतियोगिताओं में ग्रामीण युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल में फरटिया की टीम विजेता और सोंहासड़ा की टीम उपविजेता रही। खो-खो में ढीगावा की टीम ने प्रथम व फरटिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
खिलाडि़यों को सम्मानित करते हुए
ये रहे परिणाम:
- दौड़: पुरुष वर्ग (400 मीटर) में पंकज प्रथम व रविंद्र द्वितीय रहे।
- महिला वर्ग (100 मीटर) में प्रिया प्रथम रहीं।
- शॉट पुट: पुरुष वर्ग में हर्षित और महिला वर्ग में सरिता ने पहला स्थान पाया।
- लंबी कूद: पुरुष वर्ग में दीपू और महिला वर्ग में सिवानी विजेता रहे।
- ऊंची कूद: पुरुष वर्ग में निखिल और महिला वर्ग में प्रिया ने स्वर्ण पदक जीता।
जिला स्तर पर सम्मान के लिए खिलाड़ी चयनित
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। निर्णायक की भूमिका राहुल कोच और अजय कोच ने निभाई। इस अवसर पर सुनीता जांगड़ा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक-मानसिक विकास का आधार हैं। यह तनाव कम करने और टीम भावना विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.