जहानाबाद में बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नौरू पंचायत के समाजसेवी चंदन कुमार ने 1500 जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे।
चंदन कुमार ने बताया कि लगातार गिरते तापमान के कारण गरीबों को ठंड में जीवनयापन करना मुश्किल हो रहा है। इसी को देखते हुए उन्होंने कंबल वितरण का फैसला किया, ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके।
पूरे पंचायत में गरीबों की सूची तैयार की गई, खासकर उन लोगों को प्राथमिकता दी गई जिनके पास गर्म कपड़े नहीं हैं। इस पहल का उद्देश्य असहाय लोगों को ठंड से बचाना है।
कंबल मिलने से लोगों को मिली राहत
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता शशि रंजन उर्फ पप्पू कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा, “समाजसेवी चंदन कुमार द्वारा किया गया यह नेक कार्य सराहनीय है। इस तरह के प्रयासों से गरीबों को ठंड से बचाया जा सकता है।”
उन्होंने आगे कहा कि कई ऐसे गरीब और वृद्ध व्यक्ति हैं जिनके पास गर्म कपड़े खरीदने के लिए पैसे नहीं होते। कंबल मिलने से वे ठंड में अपने शरीर को ढककर सुरक्षित रह सकेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.