Iगैस की कालाबाजारी न हो और लोगों को जरूरत के हिसाब से गैस मिले, इसके लिए प्रशासन की टीमें जिले में लगातार छापा मार रही हैं। शनिवार को जिला प्रशासन की टीमों ने जिले में 17 गैस एजेंसियों, पांच पेट्रोल पंपों और 45 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।I
Iएक टीम ने डोईवाला क्षेत्र से 19 गैस सिलिंडर जब्त करते हुए गैस की कालाबाजारी मामले में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कराया। सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने शहर की एक एजेंसी पर निरीक्षण किया तो पता चला कि डिलिवरी मैन ने सिलिंडर डिलिवरी का ओटीपी तो ले लिया लेकिन गैस नहीं दी। इस पर पूर्ति निरीक्षक को सुपरवाइजर और डिलिवरी मैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए।I
Iनगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह और उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि ने अमरदीप गैस एजेंसी और सत्यशील गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की मांग, वितरण व्यवस्था, बैकलॉग और उपलब्ध स्टॉक की विस्तृत जानकारी मांगी। गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की समस्याएं भी सुनी गईं और उनका मौके पर समाधान किया गया।
I
I
I
Iअमरदीप गैस एजेंसी के निरीक्षण के दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने शिकायतें दर्ज कराई। उपभोक्ता अरुण खरबंदा (बड़ोवाला) और जितेंद्र अरोड़ा (आशुतोषनगर, अमृत विहार) ने बताया कि डिलिवरी मैन ने फोन पर ओटीपी नंबर मांगा। ओटीपी देने के बाद गैस डिलिवरी का मैसेज प्राप्त हो गया लेकिन वास्तविक रूप से सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की गई। इसी प्रकार खुड़बुड़ा निवासी पंकज ठाकुर ने बताया कि उनके खाते में छह फरवरी को गैस डिलिवरी दर्शाई गई, जबकि उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। बहादुर रोड, सेलाकुई निवासी रविंद्र ने भी शिकायत की कि तीन मार्च को गैस डिलिवरी दर्शाई गई है लेकिन उनको सिलिंडर नहीं मिला। दोनों अधिकारियों ने जब गैस एजेंसी के सुपरवाइजर से जानकारी ली तो संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। सिटी मजिस्ट्रेट ने पूर्ति निरीक्षक को संबंधित सुपरवाइजर और डिलिवरी मैन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
I
I
I
Iशनिवार को 341 शिकायतें पहुंचीं प्रशासन के पास
I
Iजिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से शनिवार को 341 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के संबंध में प्रशासन के पांच पहुंचीं। इनके आधार पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई कराई।
I
I
I
I
I
Iग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन बाद मिलेगा अगला सिलिंडर I
Iजिला प्रशासन ने जनमानस से अपील की है कि वे घबराएं नही होम डिलिविरी के माध्यम से प्रत्येक उपभोक्ता के घर तक गैस आपूर्ति की जाएगी। वर्तमान में शहरी क्षेत्र के लिए एक बार गैस सिलेंडर प्राप्त करने के बाद 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही अगला सिलेंडर बुकिंग करा पाएंगे।I
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.