नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय AI समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम स्थल में घुसकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस वॉर रूम का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी प्रगति, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नेतृत्व क्षमता को स्वीकार कर रहा है। तब कांग्रेस द्वारा ऐसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन का विरोध करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए कहा कि इस प्रकार का आचरण भारत की वैश्विक छवि को धूमिल करने का प्रयास प्रतीत होता है। शंकर गोरा ने कहा- भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रविरोधी एवं विकास-विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेशभर में कांग्रेस की इस मानसिकता के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाया जाएगा, ताकि युवाओं को यह बताया जा सके कि किस प्रकार कांग्रेस देश की प्रगति में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.