कांग्रेस का जनाधार धीरे-धीरे देश में कम होता जा रहा है। इसलिए अपनी खीच मिटाने के लिए कांग्रेस नेता कुछ भी बोल देते है। जहां कांग्रेस जीतती है वहां वे खुद की पीठ थपथपाते है और जहां हार का सामना करना पड़ता है वहां चुनाव आयोग तो कभी EVM पर हार का ठिकरा फोड़ने का काम करते है। यह बात सोमवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली में भास्कर से बातचीत के दौरान कही।
कांग्रेस नेता गोविन्दसिंह डोटासरा के चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करने के मामले में उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र संस्था है। उस पर आरोप लगाना लोकतंत्र की हत्या जैसा है। चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के नेता अपनी खीच मिटाने के लिए कुछ भी बोल देते है। बंगाल में ममता बनर्जी जीत रही है। तो कुछ नहीं बोलते। जहां हार का सामना करना पड़ता है तब जिम्मेदारी लेने की बजाय चुनाव आयोग तो भी ईवीएम पर हार का ठिकरा फोड़ने का काम करते है।
डोटासरा की शब्दावली काफी हल्की
उन्होंने कहा कि डोटासरा मर्यादित नहीं बोलते। उनकी शब्दावली काफी हल्की है। अच्छे शब्दों का चयन नहीं करते। यह अच्छी बात नहीं है।
इजराइल-ईरान युद्ध में सभी भारतीय सुरक्षित
इजराइल-ईरान में हो रहे युद्ध के बीच सैकड़ों भारतियों के दुबई, ईरान आदि में फंसे होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश का शीर्ष नेतृत्व इसको लेकर काम कर रहा है। सभी भारतीय सुरक्षित है। जैसे ही फ्लाइट शुरू होगी। उन्हें भारत लाया जाएगा।
हम तो कचरे सभी फ्यूल बनाने में जुटे है
इजराइल-ईरान युद्ध के चलते देश में फ्यूल के भाव बढ़ने की आशंका के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में ईफाइंडरी पर काम हो रहा है। कचरे से भी फ्यूल बनाने पर काम हो रहा है। अन्य देशों के साथ भी फ्यूल को लेकर रास्ते खुले है। ऐसी स्थिति नहीं आने देंगे।
प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामना
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाईचारा और आपसी प्रेम बढ़ाने का त्यौहार है। अच्छे गुलाल का उपयोग कर और किसी को परेशानी हो ऐसा काम नहीं करे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.