भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार सोमवार यानी आज बिहार दौरे पर आ रह हैं। वह दो दिन पटना में रहेंगे। पटना एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। नितिन नवीन के स्वागत के लेकर पूरा पटना बैनर और पोस्टरों से पट चुका है। बेली रोड, फ्रेजर रोड, अशोक राजपथ समेत कई इलाकों में उनके स्वागत में पोस्टर लगाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वह दो दिन कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सोमवार को बापू सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह भी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.