वाट्सएप कॉल से वीपीएन का इस्तेमाल कर दुबई से मांगी गई रंगदारी, गांधी मैदान थाने में केस लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर किसी ने वाट्सएप कॉल कर पटना के डॉक्टर जियाउल रहमान आजाद से 2 करोड़ की रंगदारी मांगी है। डॉ. रहमान गांधी मैदान थाना इलाके के एग्जीबिशन रोड में रहते हैं। उनके मोबाइल पर दो करोड़ की रंगदारी 31 जनवरी 2026 को रात 9:32 बजे आई थी। उस वक्त वे घर पर ही थे। रंगदारी मांगे जाने के बाद वे सहम गए। उन्होंने गांधी मैदान थाना में केस दर्ज करा दिया। गांधी मैदान थानेदार ने बताया कि पुलिस उस नंबर का पता लगाने में जुटी है। डॉ. जियाउल रहमान को एक बार वाटसएप कॉल आया तो रिसीव नहीं किया। दूसरी बार कॉल आया तो रिसीव करने पर कहा कि जियाउल रहमान बोल रहे हो। फोन मत रखना। कनाडा से बोल रहा हूं। अपने का राहुल या रोहित गैंग का आदमी कहकर बोला कि 2 करोड़ रुपए चाहिए। उसपर डॉक्टर ने कहा कि गलत आदमी को कॉल कर दिए और फोन काट दिए। फिर कॉल किया तो उसका नंबर ब्लॉक कर दिए। इसी साल 22 जनवरी को मसौढ़ी में पुलिस के साथ लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बिहार प्रभारी परमानंद यादव की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें वह घायल हो गया था। परमानंद झारखंड के लातेहर का रहने वाला है। वह जक्कनपुर में रह रहा था। परमानंद का कनेक्शन झारखंड के अमन साहू, राहुल सिंह और राहुल दुबे से भी है। अमन साहू का शार्प शूटर राहुल सिंह अभी कनाडा में है। परमानंद यादव माओवादी संगठन से जुड़ा है। परमानंद पर गुमला, लातेहर व झारखंड के अन्य जिलों में 20 केस दर्ज है। रंगदारी मांगने वाला राहुल का आदमी नहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े राहुल सिंह का नाम लेकर डॉक्टर से रंगदारी मांगी गई है। उसका कोई कनेक्शन इस गिरोह से नहीं है। केवल उसने रंगदारी मांगने व उन्हें भयभीत करने के लिए राहुल का नाम लिया है। रंगदारी मांगने वाला कोई पेशेवर नहीं बल्कि पटना या आसपास का है। अगर पेशेवर अपराधी होता तो वह-बार उन्हें कॉल करता। किसी शातिर ने वीपीएन से इंटरनेट कॉल किया है। जिस नंबर +971544978891 से कॉल किया गया है वह दुबई का है। इस नंबर को ट्रेस करना आसान नहीं है। मोबाइल के आईएमईआई नंबर से ही गिरफ्तारी होगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.