विधानसभा क्षेत्र श्री नयना देवी जी के तहत बागछाल पुल के समीप को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मैक्स इंफ्रा कंपनी का एक टिपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में टिपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात के समय हुआ। मृतक की पहचान कुलदीप चंद (51 वर्ष) पुत्र गरजा राम, निवासी गांव व डाकघर धनीपखर, तहसील झंडूता के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि टिपर बागछाल पुल के पास अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस थाना स्वारघाट की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.