Bilaspur News: ताड़ी बिक्री से ईश्वर भार्गव को हर रोज करीब 500 से 700 रुपये तक की कमाई हो जाती है. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, वैसे-वैसे ताड़ी की बिक्री भी बढ़ती जाएगी.
पचपेड़ी में ताड़ी बेचने वाले ईश्वर भार्गव ने लोकल 18 को बताया कि गर्मी की शुरुआत होते ही उनकी बिक्री में इजाफा हुआ है. वह रोजाना करीब 20 लीटर ताड़ी बेच लेते हैं. खास बात यह है कि ताड़ी की बढ़ती मांग को देखते हुए उन्हें रोज ऑर्डर लेकर आना पड़ता है.
लवन से मंगाई जाती है ताड़ी
ईश्वर भार्गव ने बताया कि वह बलौदाबाजार जिले के लवन क्षेत्र से ताड़ी खरीदकर पचपेड़ी लाते हैं. रोजाना ऑर्डर के हिसाब से ताड़ी मंगाई जाती है और वह खुद ही इसे लाने जाते हैं ताकि ग्राहकों को ताज़ी ताड़ी मिल सके.
शादी-ब्याह में बढ़ जाता है ऑर्डर
उन्होंने बताया कि शादी-ब्याह और अन्य पारिवारिक आयोजनों के समय ताड़ी की मांग काफी बढ़ जाती है. ऐसे मौकों पर लोग बड़ी मात्रा में पहले से ही ऑर्डर दे देते हैं, जिससे बिक्री और मुनाफा दोनों बढ़ जाते हैं.
रोजाना 500 से 700 रुपये तक की कमाई
ताड़ी बिक्री से ईश्वर भार्गव को रोजाना लगभग 500 से 700 रुपये तक की कमाई हो जाती है. उनका कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी और बढ़ेगी, वैसे-वैसे ताड़ी की बिक्री भी और बढ़ेगी.
सेहत के लिए फायदेमंद, स्वाद में भी खास
ताड़ी पीने वालों का कहना है कि यह पेट साफ रखने में मदद करती है और गर्मी से राहत देती है. ठंडी और हल्की मीठी ताड़ी स्वाद में भी काफी पसंद की जाती है. इसी वजह से लोग इसे शौक से पीते हैं.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.