Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद तापमान स्थिर रहेगा. रायपुर में अधिकतम तापमान 33°C के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि अंबिकापुर में अभी भी ठंड का असर बना हुआ है. 17 फरवरी को राजधानी रायपुर में हल्की धुंध छाने की संभावना जताई गई है. जानिए छत्तीसगढ़ का ताजा वेदर अपडेट और अगले सात दिनों का पूर्वानुमान.
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले सात दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. यानी ठंड अब धीरे-धीरे कम होगी, लेकिन पूरी तरह से खत्म होने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा.
रायपुर सबसे गर्म, अंबिकापुर में ठंड बरकरार
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.9°C रायपुर में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ. इससे साफ है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अभी भी बना हुआ है, खासकर सुबह और रात के समय.
आज का पूर्वानुमान, कोई चेतावनी नहीं
आज भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है. अगले दो दिनों तक भी मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है.
17 फरवरी को रायपुर में हल्की धुंध
राजधानी रायपुर में 17 फरवरी को हल्की धुंध छाए रहने के आसार हैं. अनुमान है कि अधिकतम तापमान करीब 33°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहेगा. सुबह और देर रात हल्की ठंड का अहसास हो सकता है, लेकिन दिन में मौसम सामान्य और साफ रहेगा.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.