Chhattisgarh Weather Today: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है और न ही किसी तरह की चेतावनी जारी की गई है. अधिकतम तापमान अगले 7 दिनों तक लगभग स्थिर रहने का अनुमान है, जिससे मौसम संतुलित बना रहेगा. रायपुर में दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि सुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है. जानिए मौसम विभाग का पूरा पूर्वानुमान और अगले कुछ दिनों का हाल इस रिपोर्ट में.
तापमान का हाल
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बाद ठंड और गर्मी दोनों में संतुलन बना रहेगा.
बारिश और सिस्टम की स्थिति
वर्षा के मुख्य आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है. किसी भी प्रकार का साइनॉप्टिक सिस्टम (मौसम तंत्र) सक्रिय नहीं है, जिसके चलते आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना नगण्य बनी हुई है.
अगले 24 घंटे और आगे का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक आज के लिए प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. किसी भी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. वहीं दो दिनों के बाद भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान जताया गया है.
रायपुर शहर का स्थानीय पूर्वानुमान
रायपुर शहर में 18 फरवरी को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है. दिन के दौरान मौसम साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.