Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है. उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. रायपुर में धुंध रहने और तापमान 31°C अधिकतम व 15°C न्यूनतम के आसपास रहने की संभावना है.
उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक ठंड का असर बढ़ सकता है. न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है.
मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में स्थिर रहेगा तापमान
मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर बना रहेगा. अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है. इन इलाकों में ठंड और गर्मी का संतुलन बना रहेगा.
प्रदेश का मौसम रहा शुष्क
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क दर्ज किया गया. इस दौरान प्रदेश में कहीं भी वर्षा नहीं हुई. वर्षा के मुख्य आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में बारिश शून्य (निरंक) रही.
तापमान का हाल
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर और दुर्ग में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया.
मौसम सिस्टम और चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय साइनो सिस्टम नहीं है. आज के लिए भी कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है.
कल का पूर्वानुमान
प्रदेश में आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. कहीं भी वर्षा या विशेष मौसमीय गतिविधि की संभावना नहीं है.
रायपुर का स्थानीय पूर्वानुमान
राजधानी रायपुर में 29 जनवरी को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है. शहर में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.