Bilaspur News: पल्लव देव ने लोकल 18 से कहा कि उनका सपना भारतीय सेना में जाने का था लेकिन वह पूरा नहीं हो सका. जिसके बाद उन्होंने भारत यात्रा को ही देश सेवा का माध्यम बना लिया और नशा मुक्ति को अपना मिशन. उनका कहना है कि जब हम नशे से दूर रहेंगे, स्वस्थ रहेंगे, तभी हम भारत को विश्वगुरु बना पाएंगे.
देशभर की मिट्टी से गुरुकुल निर्माण का सपना
पल्लव देव का सपना है कि भारत यात्रा के दौरान वह सभी राज्यों की मिट्टी एकत्रित करें और उससे एक मंदिरनुमा गुरुकुल का निर्माण करें. इस गुरुकुल में बच्चों को शिक्षा दी जाएगी, साथ ही असहाय और वृद्ध लोगों के रहने की व्यवस्था भी होगी. उन्होंने भावुक होते हुए कहा, ‘शुरुआत में परिवार ने इस यात्रा के लिए मना किया था. मुझे पता है कि मेरी इस यात्रा से मेरी मां को दुख हो रहा है लेकिन अगर मेरे कारण हजारों-लाखों मांएं खुश होंगी, तो यह दुख भी सार्थक है.’
देश सेवा का दूसरा रास्ता चुना
पल्लव देव ने आगे कहा कि उनका सपना भारतीय सेना में जाने का था लेकिन वह पूरा नहीं हो सका. इसके बाद उन्होंने भारत यात्रा को ही देश सेवा का माध्यम बनाया और नशा मुक्ति को अपना मिशन बना लिया. उनका मानना है कि जब हम नशे से दूर रहेंगे, स्वस्थ रहेंगे, तभी भारत को विश्वगुरु बना पाएंगे. भारत यात्रा पूरी होने के बाद वह अपने अनुभव और ज्ञान को समाज के साथ साझा करेंगे.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.