14 Trains Cancel: ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर है. राजनांदगांव–कलमना सेक्शन पर तीसरी रेल लाइन जोड़ने के काम के चलते रेलवे ने 24 जनवरी से 31 जनवरी तक 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. सबसे ज्यादा असर लोकल पैसेंजर, मेमू और डेमू ट्रेनों पर पड़ा है.
रद्द की गई ट्रेनों में तुमसर रोड–तिरोडी, तिरोडी–तुमसर रोड समेत कुल 14 ट्रेनें शामिल हैं. इसके अलावा 4 डेमू ट्रेनें बीच रास्ते में ही समाप्त होंगी, यानी ये ट्रेनें अपने तय गंतव्य तक नहीं जाएंगी. इनमें तुमसर रोड–तिरोडी समेत 4 डेमू शामिल हैं.
यात्रियों से अपील
रेलवे की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि परेशानी न हो. जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक करा रखे हैं, वे रेलवे की वेबसाइट या स्टेशन से जानकारी लेकर वैकल्पिक ट्रेनों की व्यवस्था कर सकते हैं.
रद्द ट्रेनों की लिस्ट
तुमसर रोड–तिरोडी पैसेंजर
तिरोडी–तुमसर रोड पैसेंजर
इतवारी–तिरोडी पैसेंजर
तिरोडी–तुमसर रोड पैसेंजर
बालाघाट–इतवारी–तिरोडी मेमू
इतवारी–बालाघाट मेमू दुर्ग–गोंदिया मेमू
गोंदिया–इतवारी मेमू इतवारी–गोंदिया मेमू
गोंदिया–दुर्ग मेमू
डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू
गोंदिया–इतवारी मेमू
इतवारी–गोंदिया मेमू
गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू
बीच में समाप्त होने वाली 4 गाड़ियां
तुमसर रोड–तिरोडी डेमू
तिरोडी–तुमसर रोड डेमू
तिरोडी–बालाघाट डेमू
बालाघाट–तिरोडी डेमू
About the Author

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.