डूंगरपुर-सीमलवाड़ा मार्ग पर बोरी गांव के निकट गुरुवार देर रात एक मोटर साइकिल डंपर के पीछे जा भिड़ी। हादसे में मोटर साइकिल पर सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार डेटको का वेला निवासी मगन पुत्र कमलाशंकर किसी कार्य से अपनी पत्नी विमला और भाभी ललिता पत्नी विश्राम खराड़ी के साथ डूंगरपुर आया था। रात करीब 9 बजे तीनों मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। बोरी गांव के पास उनकी मोटर साइकिल आगे चल रहे डंपर से जा भिड़ी, इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: बच्चे को सिगरेट और एनर्जी ड्रिंक पिलाने का वीडियो वायरल, ऐसे हुई आरोपी की पहचान; एक्शन की मांग तेज
हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बाइक सावर मगनलाल और विमला को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल ललिता को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया, दंपती के शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे।
एक अन्य हादसे में चचेरे भाइयों की मौत
इधर बांसवाड़ा जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में भी देर रात ट्रैक्टर की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। बोरदा निवासी नंदू मकवाना और विक्रम अपनी बहन के घर से गांव लौट रहे थे। गांव के समीप एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल होने पर उन्हें बांसवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों के शव मोर्चरी में रखवाए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.