जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के 6 एमडीएम मोडायत से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने इंसानी रिश्तों पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। कलयुगी बेटे योगराज ने अपने ही पिता गोपीराम बिश्नोई की हत्या कर परिजनों के सामने झूठ की ऐसी कहानी रची कि अंतिम संस्कार तक किसी को शक तक नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार घटना के दिन गोपीराम का खून से लथपथ शव मिला था। उनके सिर और गर्दन पर चोट के गहरे निशान थे लेकिन बेटे योगराज ने परिजनों के सामने चक्कर आकर गिरने की झूठी कहानी सुनाकर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार भी करा दिया। संदेह बढ़ने पर परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत कर दी।
ये भी पढ़ें: Bharatpur News: हेलीकॉप्टर से दुल्हन विदा कराने पहुंचा दूल्हा, अनोखी विदाई देखने उमड़ी भीड़
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को निकलवाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या का राज छिप न सका और बेटे योगराज ने खुद ही अपना अपराध कबूल कर लिया और कबूलनामे के तुरंत बाद वह फरार हो गया। मृतक के दूसरे बेटे ख्यालीराम की रिपोर्ट पर बज्जू पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी योगराज की तलाश में जुट गई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से रिश्ते तनावपूर्ण थे। घरेलू कलह ने धीरे-धीरे ऐसा रूप लिया कि बात हत्या जैसे क्रूर अपराध तक पहुंच गई। बहरहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.