Bikaner Girl Death Case : रणजीतपुरा में आठवीं बोर्ड परीक्षा देने निकली नाबालिग बालिका का शव सुनी रोही में मिला. पुलिस जांच में जुटी, डॉग स्क्वायड बुलाया गया. हनुमान बेनीवाल ने त्वरित कार्रवाई की मांग की. जानकारी के मुताबिक बालिका रणजीतपुरा परीक्षा केंद्र पर आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी. जब वह तय समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंची तो शिक्षकों को शक हुआ. शिक्षकों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी.
जानकारी के मुताबिक बालिका रणजीतपुरा परीक्षा केंद्र पर आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी. जब वह तय समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंची तो शिक्षकों को शक हुआ. शिक्षकों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी. इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में निकले. तलाश करते हुए जब वे सुनी रोही क्षेत्र में पहुंचे तो वहां बालिका का शव मिला. यह खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया.
कई थानों की पुलिस मौके पर, डॉग स्क्वायड बुलाया गया
घटना की सूचना मिलते ही रणजीतपुरा सीआई चन्द्रजीत सिंह भाटी मौके पर पहुंचे. गजनेर सीआई राकेश स्वामी सहित आसपास के कई थानों की पुलिस भी वहां पहुंची. ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. हालात को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी बुलाया. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. आसपास के इलाके की तलाशी ली जा रही है. मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं.
इस मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है. आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने मुख्यमंत्री से त्वरित कार्रवाई की मांग की है. साथ ही राजस्थान पुलिस महानिदेशक से फोन पर बात कर मामले का शीघ्र खुलासा और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. बेनीवाल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं.
गांव में मातम, जवाब का इंतजार
इधर गांव में मातम पसरा हुआ है. एक मासूम जो परीक्षा देने निकली थी, उसकी इस तरह मौत ने सबको झकझोर दिया है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ होगा कि यह हत्या है या कोई और वजह. लेकिन सवाल बड़ा है. आखिर परीक्षा देने निकली एक बच्ची के साथ क्या हुआ. जवाब का इंतजार पूरे इलाके को है.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.