बिहार में ठंड का कहर जारी है। हवा की गति कम है लेकिन फिर भी कनकनी बढ़ती ही जा रही है। न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट देखी गई है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना है। आज सुबह मुंगेर, पूर्णिया, भागलपुर, जमुई समेत कई जिलों घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना, तिरहुत, कोसी, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पश्चिम चंपारण (बेतिया/बगहा), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), गोपालगंज, सिवान, सारण (छपरा), मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, भोजपुर (आरा), बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, नालंदा (राजगीर), शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई शामिल हैं।
Trending Videos
जानिए कहां कितनी ठंड पड़ी
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 10 जनवरी 2026 को राज्य में न्यूनतम तापमान में कई जगहों पर गिरावट दर्ज की गई। सबसे ठंडा जिला गया रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नालंदा (राजगीर) में 5.2 डिग्री, शेखपुरा में 5.7 डिग्री, देहरी में 6.0 डिग्री और बक्सर में 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहा। सुपौल में 10.8 डिग्री, मधेपुरा में 10.8 डिग्री, पूर्णिया में 10.0 डिग्री, किशनगंज में 10.7 डिग्री और मधुबनी में 10.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। पटना में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 9.6 डिग्री, दरभंगा में 9.4 डिग्री और छपरा में 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट देखी गई है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना है।
पटना में 10 से 14 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान सुबह के समय घने से मध्यम कोहरे के साथ ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति रहने की संभावना है। 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि 11 जनवरी को अधिकतम 16 और न्यूनतम 9 डिग्री रहेगा। 12 से 14 जनवरी तक अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय दृश्यता कम रहने से यातायात प्रभावित हो सकता है। वहीं, सूर्योदय सुबह 6:37 बजे और सूर्यास्त 5:17 से 5:20 बजे के बीच होने का अनुमान है।