बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में 21 जिलों का तापमान नौ डिग्री से कम रहा है। पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, पूर्णिया समेत कई जिलों में लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। लोग घर से बाहर निकल नहीं रहे हैं। पटना समेत कई जिलों में धूप नहीं निकलने के कारण लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने बिहार के 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें तिरहुत, कोसी, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और मुंगेर प्रमंडल के जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने कहा कि इन जिलों में आज घना कुहासा और शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में घना कोहरा का अलर्ट
विभाग के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिलों के कुछ हिस्सों में अगले तीन घंटों के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। विशेष रूप से सुबह के समय यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने, वाहन धीमी गति से चलाने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील की गई है।
Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में भीषण आग, चार एकड़ सदाबहार जंगल राख, वन्यजीवों में मची भगदड़
जानिए, कहां कितनी सर्दी पड़ी
बिहार में आज न्यूनतम तापमान में जिलावार बड़ा अंतर देखने को मिला। वाल्मीकिनगर में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि ज़िरादेई में 8.3 डिग्री, मुज़फ्फरपुर में 9.8 डिग्री, मधुबनी में 9.1 डिग्री और सुपौल में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किशनगंज में न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री के आसपास रहा, वहीं पूर्णिया में 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दरभंगा में पारा 9.0 डिग्री, समस्तीपुर में 9.6 डिग्री और वैशाली में 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। छपरा में ठंड ज्यादा रही और यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अगवानपुर में 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री, अरवल में 9.3 डिग्री और डेहरी में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गया में तापमान 8.2 डिग्री, नालंदा के राजगीर में 9.6 डिग्री और शेखपुरा में 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुंगेर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि भागलपुर में 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम तापमान भागलपुर जिले के सबौर में 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जानिए, पटना के मौसम का हाल
राजधानी पटना में 9 से 13 जनवरी 2026 तक सुबह के समय मध्यम कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 10 जनवरी को दिन का तापमान बढ़कर 17 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहेगा। 11 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 12 और 13 जनवरी को अधिकतम तापमान लगभग 17 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान सूर्योदय सुबह 6:37 बजे और सूर्यास्त 5:16 से 5:19 बजे के बीच होगा। लगातार कोहरे के कारण सुबह के समय ठंड और दृश्यता में कमी बनी रह सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.