बिहार में नई सरकार के गठन के बाद राज्य में बेरोजगारों के लिए रोजगार की उम्मीद जगी है। मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने की योजना बनाई जा रही है। इस परियोजना के तहत तीन जिलों सीवान, बांका और रजौली को चिन्हित किया गया है। न्यूक्लियर पावर प्लांट से बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन किया जाएगा। इससे न केवल बिजली की वर्तमान समस्या पर काबू पाया जा सकेगा, बल्कि स्थानीय उद्योगों को भी नई उड़ान मिलेगी। इस योजना की खबर के बाद जिलों में खुशी का माहौल है और बेरोजगारों में रोजगार की नई उम्मीद जगी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.