वैशाली पुलिस ने शांतिस्तूप स्थित खरौना पोखर के पास चल रहे देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन युवकों और तीन युवतियों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई जहां होटल संचालक चोरी-छिपे यह धंधा चला रहे थे।
होटल मालिक और मैनेजर चला रहे थे रैकेट
हाजीपुर सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने बताया कि वैशाली पुलिस को खरौना पोखर स्थित एक होटल और रेस्टोरेंट में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी। होटल मालिक और मैनेजर द्वारा यह धंधा चलाया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनाई गई विशेष टीम
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में दो महिला सब-इंस्पेक्टर और वैशाली अंचलाधिकारी को दंडाधिकारी के रूप में शामिल किया गया था। टीम ने छापेमारी कर तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया और तीन पुरुष को गिरफ्तार किया। एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए सभी आरोपी
एसडीपीओ मंडल के अनुसार यह सभी आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए थे। होटलों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। रेस्क्यू की गई महिलाओं का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
कैश और फोन बरामद
पुलिस ने मौके से 2040 रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। बता दे कि इससे पहले भी कई होटल में वैशाली में छापेमारी किया गया था कई महिला पुरुष को आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें: औरंगाबाद में रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार, जमीन के दाखिल-खारिज के बदले मांगी थी रकम
दोनों होटल सील
एसडीपीओ ने बताया कि होटल मालिक अमरेश सहनी और गिरफ्तार किए गए अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। दोनों होटलों को तत्काल सील कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई होटल संचालक ऐसे कृत्यों में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.