बिहार की राजधानी स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब जल्द ही नए रंग-रूप में नजर आएगा। अब यहाँ आने वाले पर्यटक न केवल जमीन पर वन्यजीवों को देख सकेंगे, बल्कि ट्री-टॉप वॉक-वे के जरिए पेड़ों की ऊंचाइयों से जंगल का दीदार भी करेंगे। इस बात की जानकारी वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने दी है।
यह खबर भी पढ़ें-http://Weather Update : बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी
15 दिनों में ऑनलाइन टिकट, कतार से मिलेगी मुक्ति
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद किशोर ने बताया कि जू प्रशासन अब डिजिटल इंडिया की राह पर है। अगले 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन टिकट सेवा शुरू कर दी जाएगी। इससे फायदा यह होगा कि पर्यटक घर बैठे मोबाइल से टिकट बुक कर सकेंगे। साथ ही ऑफलाइन काउंटर भी पहले की तरह खुले रहेंगे ताकि किसी को असुविधा न हो। आनंद किशोर ने बताया कि दोनों प्रवेश द्वारों का सौंदर्याकरण किया जाएगा। दीवारों पर आकर्षक 3-डी पेंटिंग उकेरी जाएगी। इसके साथ ही मछलीघर का नवीनीकरण होगा और मेडिसिनल गार्डन को नए सिरे से सजाया जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Hooch Tragedy : जहरीली शराब से पिता की मौत, बेटे की आंखों की रोशनी गई; नए साल का पहला मामला, हड़कंप
तीसरी आंख के पहरे में होगा चिड़ियाघर
सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए जू परिसर में 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन सीसीटीवी कैमरों को नियंत्रित करने के लिए एक हाई-टेक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनेगा, जहाँ से पूरे जू की हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। इसको लेकर जू का अपना फ्री मोबाइल एप लॉन्च होगा, जो जानवरों और औषधीय पौधों की डिजिटल जानकारी प्रदान करेगा। जू मित्र कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिससे आम लोगों को चिड़ियाघर से जोड़ने की पहल की जा सकेगी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: विधानसभा की तरह इस बार बिहार पंचायत चुनाव भी, EVM से पड़ेंगे वोट; और क्या-क्या बदल रहा?
फरवरी से मिलेंगे किफायती गाइड और सोविनियर शॉप
पर्यटकों की जानकारी बढ़ाने के लिए फरवरी से गाइड की सेवा शुरू होगी, जो बहुत ही कम दरों पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, जू परिसर में एक शानदार सोविनियर शॉप और नर्सरी भी खुलेगी, जहां से वन्यजीवों वाली टी-शर्ट, मग, खिलौने और किताबें खरीदी जा सकेंगी। नर्सरी शॉप से पर्यटक किफायती दरों पर पौधे घर ले जा सकेंगे। वहीं जू परिसर में नए फूड कियोस्क और बैठने के लिए शेड्स बनाए जाएंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.