मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में सोमवार की शाम एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी पवन कुमार सिंह की बेटी खुशबू कुमारी (20) के रूप में हुई है। खुशबू सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के दूसरे सेमेस्टर की छात्रा थी और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। छात्रों के अनुसार वह कबड्डी की अच्छी खिलाड़ी भी थी।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम काफी देर तक खुशबू के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उसकी सहेलियों को संदेह हुआ और उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद छात्राओं ने हॉस्टल प्रशासन को घटना की सूचना दी। कॉलेज प्रशासन की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो अंदर खुशबू का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया
घटना की जानकारी मिलते ही सिंहेश्वर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का मुआयना किया। सदर एसडीएम संतोष कुमार और एएसपी प्रवेंद्र भारती भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
ये भी पढ़ें- Bihar News : बाहुबली अनंत सिंह को बड़ी राहत, जेल से आकर लेंगे विधायक पद की शपथ; कोर्ट ने दी अनुमति
कॉलेज प्रशासन ने घटना की सूचना मुजफ्फरपुर में रह रहे खुशबू के परिजनों को दे दी। परिजनों के घर पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस और कॉलेज प्रबंधन परिजनों के मधेपुरा पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उनकी मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।
पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि कॉलेज प्रशासन से सूचना मिली थी कि छात्रा अपने कमरे में अंदर से बंद थी। हॉस्टल के छात्रों और कर्मचारियों ने कमरे का गेट तोड़ा और फंदे से लटकी छात्रा को पाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में लगी भीड़
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.