जहानाबाद शहर के गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र पर सभी हैरान रह गए, जब एक छात्रा शादी के जोड़े और हाथों में मेहंदी लगाए सीधे परीक्षा देने पहुंच गई।
रात में शादी सुबह पेपर देने पहुंची वर्षा
रतनी प्रखंड के खैरा गांव की वर्षा कुमारी की शादी सोमवार सुबह गया जिले के पहाड़पुर गांव में संपन्न हुई थी। शादी की रस्मों और विदाई के बीच भी वर्षा ने पढ़ाई को प्राथमिकता दी और बिना समय गंवाए सीधे परीक्षा केंद्र पहुंचकर इतिहास विषय की परीक्षा दी।
दुल्हन की फोटो लेने के लिए मची होड़
परीक्षा केंद्र पर दुल्हन को देखकर अन्य छात्राओं और अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस अनोखे पल को मोबाइल कैमरे में कैद करना चाहता था, जिससे कुछ समय के लिए परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात पुलिस को भीड़ को संभालना पड़ा।
ये भी पढ़ें: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को कोर्ट से मिली जमानत, जानें क्या है पूरा मामला?
लोगों ने प्रयास को सराहा
वर्षा और उनके परिजनों ने बताया कि शादी आज सुबह ही हुई थी, लेकिन परीक्षा देना बेहद जरूरी था। परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारी ने छात्रा के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि उसने समाज के सामने एक सकारात्मक संदेश पेश किया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.