अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इस बार उन्होंने सूअर शब्द का प्रयोग करते हुए विपक्षी नेताओं और एक खास विचारधारा पर तीखा हमला बोला है। उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : नीतीश कुमार की नई समृद्धि यात्रा, जिलों के दौरे पर निकलेंगे सीएम, जनता से करेंगे सीधा संवाद
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। घुसपैठ और जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने विपक्षी गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक विवादास्पद तुलना करते हुए कहा कि जिस तरह सूअर की आबादी बढ़ती है, वैसी ही स्थिति कुछ इलाकों में पैदा की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Makar Sankranti: कांग्रेस अध्यक्ष के न्यौते पर छह में कितने कांग्रेसी विधायक आए दही-चूड़ा खाने? अब होगा हंगामा
मानसिक संतुलन खो चुके हैं मंत्री
गिरिराज सिंह के इस बयान पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने इसे समाज को बांटने वाली राजनीति करार दिया है। गिरिराज सिंह के इस बयान पर राजद ने पलटवार करते हुए कहा कि गिरिराज सिंह विकास की बात करने के बजाय केवल नफरत फैलाने का काम करते हैं। उनके पास गिनाने के लिए कोई काम नहीं है, इसलिए वे ऐसे शब्दों का सहारा ले रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ताओं ने इसे सस्ती लोकप्रियता पाने का जरिया बताया और प्रधानमंत्री से यह मांग की है कि ऐसे मंत्रियों पर लगाम कसी जाए।