अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रमई वार्ड संख्या–5 में जमीन रजिस्ट्री को लेकर चल रहा पुराना विवाद रविवार को हिंसक घटना में तब्दील हो गया। हमलावरों ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडे और हथियारों से हमला किया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9 बजे जमीन विवाद से जुड़े दूसरे पक्ष के लोग हथियारों से लैस होकर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दिनेश झा (35 वर्ष), पिता परमेश्वर झा और उनके छोटे भाई धरंजय झा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल फारबिसगंज सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के लिए पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही दिनेश झा की मौत हो गई। वहीं, धरंजय झा का इलाज पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: क्रिकेट मैच देखकर लौटते वक्त दर्दनाक हादसा, दो युवकों की गई जान
मृतक की पत्नी आरती कुमारी ने बताया कि वर्ष 2022 में जमीन की रजिस्ट्री के लिए दूसरे पक्ष को लगभग 10 लाख रुपये दिए गए थे। लेकिन अब तक रजिस्ट्री नहीं की गई। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.