भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में संचालित सैन एंड पंडित कंपनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब टिकट काउंटर पर कार्यरत एक महिला कर्मी ने कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और कैशियर पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया। मामला सामने आने के बाद कंपनी परिसर और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई।
नौकरी ज्वाइन करने के बाद की घटना का आरोप
पीड़िता के अनुसार, उसने सितंबर महीने में कंपनी में नौकरी ज्वाइन की थी और उसकी ड्यूटी प्ले ग्राउंड के टिकट काउंटर पर लगाई गई थी। महिला का आरोप है कि एक दिन बारिश के दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर विश्वजीत सिंह ने उसे कैशियर विकास कुमार के साथ भेजा। इसी दौरान रास्ते में विकास कुमार ने कथित तौर पर उसका हाथ पकड़कर आपत्तिजनक हरकत की।
शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने का दावा
महिला कर्मी का कहना है कि घटना के बाद उसने इसकी जानकारी प्रोजेक्ट डायरेक्टर और अन्य कर्मियों को दी, लेकिन उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। आरोप है कि शिकायत करने पर उसके साथ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई।
पढ़ें- Bihar News: हार्ट अटैक से समस्तीपुर के सिविल सर्जन एस.के. चौधरी का निधन, जिले में शोक की लहर
प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
दूसरी ओर प्रोजेक्ट डायरेक्टर विश्वजीत सिंह ने महिला के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि महिला पर 35 हजार रुपये के गबन का आरोप है। उनके अनुसार कैश में हेराफेरी सामने आने के बाद मानवीय आधार पर राशि माफ कर नौकरी से हटाने की बात कही गई थी। इसके बाद महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाना शुरू किया।
धमकी के आरोप और पुलिस की भूमिका
प्रोजेक्ट डायरेक्टर के अनुसार महिला जब उनके चैंबर पहुंची तो धमकाने का आरोप भी सामने आया। महिला थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों से लिखित आवेदन प्राप्त हुए हैं। एक तरफ गबन का आरोप है, तो दूसरी तरफ छेड़खानी का। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.