गरीब की पत्नी सब की भौजाई होती है। यह कहना है AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान का। आज विधानमंडल के सत्र का दूसरा दिन था जब वह विधानसभा पहुंचे तो पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही।
एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने मुख्य रूप से एनडीए पर पांच करते हुए कहा कि गरीब की पत्नी सब की भौजाई होती है। दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव में एआइएमआइएम पार्टी के पांच विधायक चुनाव में जीते थे। लेकिन राष्ट्रीय जनता दल ने उनमें से चार विधायकों को राजद में शामिल कर लिया था। क्या वही कहानी इस बार भी दोहराई जाएगी? क्योंकि राजनीतिक माहौल में इस बात की चर्चा है कि जनता दल यूनाइटेड एआइएमआइएम पार्टी के विधायकों पर डोरा डाल रही है। इसी के सवाल के जवाब पर एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने कहा कि गरीब की पत्नी सब की भाभी होती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने जिस तरह से पिछले बार हमारे चार विधायकों को राजद में मिल लिया था लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा।
हालांकि एआइएमआइएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसुद्दीन ओवैसी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनता दल को भी अपना समर्थन देने की बात कही थी, लेकिन राजद ने ओवैसी की मांग पर ध्यान नहीं दिया। फिर उन्होंने एनडीए को बाहर से समर्थन देने की बात कही थी लेकिन साथ में यह शर्त रखी थी कि हमारे सीमांचल पर विशेष ध्यान दिया जाए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.