बगहा पुलिस जिले के चौतरवा स्थित नदी थाना परिसर में 14 फरवरी को एक दिवसीय निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। जीएमसीएच बेतिया के सौजन्य से आयोजित यह शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इसका मुख्य उद्देश्य दियारा क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण निवासियों को सुलभ तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना था। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हड्डी, नस और अन्य सामान्य रोगों से पीड़ित मरीजों को परामर्श दिया। कुछ गंभीर मरीजों को विस्तृत जांच और उपचार के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया। बगहा पुलिस निरीक्षक संजय पाठक ने फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे नहीं आ सके। जीएमसीएच के विभागाध्यक्ष सह संरक्षक डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि नदी थाना क्षेत्र दियारा इलाका होने के कारण यहां के लोगों को समय पर पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। इसी आवश्यकता को देखते हुए यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। नदी थानाध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद ने जानकारी दी कि शिविर की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पहले से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। इस अवसर पर फिजियोथेरेपिस्ट सह सचिव डॉ. कृति शुक्ला ने मुख्य अतिथि और थानाध्यक्ष को भगवान बुद्ध की प्रतिमा तथा भारतीय संविधान की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। शिविर में आयोजन सचिव डॉ. ए.आर. सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार, सहभागी कर्मी अभय गिरी, आदित्य सिंह, सुमित कुमार, श्याम भालोटिया, मधुबनी प्रखंड की उप प्रमुख सबरुन खातून, प्रमुख प्रतिनिधि बीरगुन गद्दी, अपर थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद और पुलिस बल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.