राज्यसभा चुनाव के पांच पदों वोटिंग हुई थी। जिसमें महागठबंधन के 4 विधायक वोट देने नहीं पहुंचे थे, जिसमें कांग्रेस के 3 विधायक शामिल थे। एनडीए सरकार के वोट चोर, विधायक चोर नीति के खिलाफ कांग्रेस ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम के गेट के सामने पुतला दहन किया। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम मौजूद हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जिंदाबाद, विधायक चोरी बंद करो, राजेश राम जिंदाबाद, वोट चोर गद्दी चोर जैसे नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें… महागठबंधन के अन्य तीनों विधायकों ने भी वोट न देने का कारण बताया… अल्पसंख्यक-ओबीसी वर्ग से उम्मीदवार होना चाहिए था वहीं, मनिहारी से कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि महागठबंधन की ओर से दलित, अल्पसंख्यक या ओबीसी वर्ग से उम्मीदवार नहीं बनाया गया। इन वर्गों की अनदेखी कर अन्य कोटे से प्रत्याशी उतारा गया, जिसके विरोध में मैंने मतदान का बहिष्कार किया। विधायकों को सम्मान नहीं मिलेगा तो वोट भी नहीं मिलेगा फारबिसगंज से कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास ने कहा कि जब पार्टी के विधायकों को ही सम्मान नहीं मिलेगा तो वोट देने का कोई मतलब नहीं रह जाता। AD सिंह के अलावा दूसरा कैंडिडेट होता तो जरूर वोट देते। पार्टी की कार्रवाई के लिए तैयार हूं। मां के इलाज में व्यस्त था ढाका से राजद विधायक फैसल रहमान ने बताया कि पारिवारिक वजह के कारण मैं राज्यसभा चुनाव के मतदान में शामिल नहीं हो सका। मैं अपनी बीमार मां रुक्साना खातून के इलाज के लिए दिल्ली में हूं। राजद ने उम्मीदवार गलत चुना कांग्रेस विधायक सुरेंद्र ने कहा कि एक सीट का मौका था, महागठबंधन के पास दीपक यादव जी से बेहतर उम्मीदवार कौन हो सकता था, वह भी नहीं तो मुकेश सहनी थे, लेकिन उन्हें मौका ना देकर ऐसे वर्ग के व्यक्ति को उम्मीदवार बना दिया गया, जिसका जनाधार महागठबंधन के खिलाफ है। मैं NDA का साथ दे नहीं सकता हूं और राजद ने उम्मीदवार गलत चुना तो मैने वोट नहीं देना ही बेहतर समझा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.