बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता राधा देवी (72) का देर रात मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बताया गया है कि राधा देवी की तबियत लंबे समय से खराब थी और वे इलाजरत थीं। उनके निधन से पूरा परिवार मर्माहत है। उनके तीन पुत्रों में सबसे बड़े संजय सरावगी हैं, जबकि दो अन्य भाई उनसे छोटे हैं।
दोपहर में मुंबई से दरभंगा पहुंचेगा शव
संजय सरावगी ने मां के निधन की खबर मिलते ही दरभंगा स्थित अपने घर पहुंचकर परिवार के साथ शोक व्यक्त किया। परिवार ने बताया कि राधा देवी का शव दोपहर में मुंबई से दरभंगा पहुंचाया जाएगा, उसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से भाजपा परिवार में भी गहरा शोक व्याप्त है।
सीएम नीतीश ने सरावगी से की बात
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संजय सरावगी को फोन करके शोक जताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी मां का काफी दिनों से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में इलाज चल रहा था और देर रात उन्होने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली है। वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक प्रकट किया है।
माननीय प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा विधायक श्री @sanjay_saraogi जी की पूजनीय माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस शोक की घड़ी में मेरी गहरी…— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) February 13, 2026
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि
सरावगी की मां के निधन पर शोक जताते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा विधायक संजय सरावगी की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस शोक की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं परिवारजनों के साथ हैं।’
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन के दौरान बच्चे की मौत, डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप, क्लिनिक छोड़ संचालक फरार
पूर्व विधायक ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि यह परिवार के लिए काफी कठिन समय है। वहीं, केवटी के भाजपा विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने भी संजय सरावगी की मां के निधन पर शोक जताया।
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.