MP News Public opinion: देश-दुनिया साल 2025 की विदाई के साथ ही साल 2026 के स्वागत के लिए तैयार है. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी लोग भक्ति और सुंदरकांड के पाठ के साथ साल को विदाई दे रहे हैं. अब कैसा रहा भोपाल और एमपी के लिए बीता साल और नए साल पर सरकार से जनता ने क्या मांग की, देखिए हर्ष नव, वर्ष नव पर खास रिपोर्ट.
फिर चाहे वो बात हो भोपाल मेट्रो के उद्घाटन की या फिर नर्मदापुरम रोड़ से बीआरटीएस हटाने की राजधानी के लिए साल 2025 बड़ा ही हलचल से भरा था. अब आखिर जनता को कैसा लगा बीता साल और नए साल को लेकर क्या है उम्मीदें, देखिए नव वर्ष से जुड़ी खास रिपोर्ट.
सब चंगा बस सरकार जी वो थोड़ा ट्रैफिक का देख लेते
नए साल को लेकर मध्यप्रदेश के महानगरों में भी जोश दिखने लगा है. नए साल से पहले ही राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट से लेकर बोट क्लब तक भीड़ से बाजारों में रौनक दिखने लगी है. इसी बीच बीते साल और आने वाले साल को लेकर पुलिस विभाग के शैलेंद्र तिवारी कहते हैं कि- साल 2025 बहुत बढ़िया रहा सब प्रभु की कृपा रही. सरकार अपने लेवल पर ठीक काम कर रही है बस भोपाल में सरकार को थोड़ा बढ़ते ट्रैफिक पर काम करने की जरूरत है.
मेट्रो की सौगात से गदगद भोपाल
राजधानी भोपाल में मध्यप्रदेश के नजरिए से नए साल को लेकर बात करते हुए रीवा के तरुण सिंह परिहार कहते हैं कि, साल 2025 बहुत अच्छा रहा. इसी साल भोपाल को मेट्रो की सौगात मिली जो सबको भा गई है. मैंने तो अभी मेट्रो में सफर नहीं किया लेकिन कई लोगों ने जो अनुभव बताए हैं उन्हें सुनकर बहुत खुशी हुई कि हमारा भोपाल भी प्रगति कर रहा है. साल 2026 में मध्यप्रदेश और भोपाल के लिए क्या मांगेंगे के सवाल के जवाब में तरुण कहते हैं कि- मध्यप्रदेश और भोपाल खूब विकसित हो, कानून व्यवस्था और अच्छी हो यही उम्मीद है.
भोपाल में सरकार को CCTV का नेटवर्क बुनने की जरूरत
राजधानी भोपाल में नए साल पर सरकार से मांग को लेकर पुलिस विभाग में पदस्थ सुरेश द्विवेदी कहते हैं कि- नया साल में सब मंगल ही मंगल होगा. नए साल में भोपाल में क्या नया होना चाहिए इस सवाल के जवाब में वो कहते हैं कि, भोपाल में ट्रैफिक का दवाब अब काफी ज्यादा बढ़ गया है. इसके लिए शासन को अच्छी ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहिए. इसके साथ आमजन की सुरक्षा के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए. इसके अलावा बस सरकारी कर्मचारियों को समय पर डीए मिला करे यही उम्मीद है.
सरकार के पास फंड ही नही तो क्या मांगें?
राजधानी भोपाल में नए साल पर सरकार से कुछ मांगने के सवाल पर वीरेंद्र तिवारी कहते हैं कि, नया साल सबके लिए सुख और खुशी लेकर आएगा. नए साल में बजट से उम्मीद है बाकी सरकार से क्या मांगे उसके पास तो बजट ही नही है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें