मध्य प्रदेश की लेटेस्ट खबरें
छतरपुर: MCBU का पंचम दीक्षांत समारोह आयोजित
छतरपुर के महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (MCBU) का पंचम दीक्षांत समारोह आज बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित किया गया. समारोह में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि रहे और विश्वविद्यालय के 278 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके क्षेत्रों में उपाधियों और पदकों से सम्मानित किया. राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी.
खरगोन में आवारा कुत्तों का आतंक, बच्ची पर हमला
खरगोन के बृज विहार कॉलोनी में एक बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. बच्ची स्कूल बैग लेकर जा रही थी, तभी अचानक कुत्तों ने उस पर हमला किया. इस घटना सीसीटीवी में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौलबन गया है. स्थानीय लोगों की शिकायतों के बावजूद खरगोन नगर पालिका की अनदेखी जारी है.
रायपुर में डीएड शिक्षक भर्ती को लेकर बवाल
रायपुर में डीएड शिक्षकों के 2300 भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के बंगले के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी पेट्रोल हाथ में लेकर पहुंच गए और उन्होंने अपनी मांग पूरी न होने पर इच्छा मृत्यु की चेतावनी भी दी. यह हड़ताल 31 दिनों से लगातार जारी है और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है.
रायसेन: बिजली विभाग की जगह पर बना तबेला, मवेशी और वाहन खड़े
रायसेन जिले के गैरतगंज में बिजली विभाग की जमीन पर भाजपा नेता द्वारा वर्षों से अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि बिजली विभाग की जगह पर तबेला बना लिया गया है, जहां मवेशी बांधे जा रहे हैं और वाहन खड़े किए जा रहे हैं. इतना ही नहीं, विभाग की तार फेंसिंग काटकर निजी रास्ता भी बना लिया गया है. यह पूरा मामला NEWS 18 की टीम ने कैमरे में कैद किया है. न्यूज 18 से बातचीत में बिजली विभाग के डीजीएम पराग धावडे ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में अब आया है और तुरंत कार्रवाई की जाएगी. घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि आम जनता पर अतिक्रमण होते ही कार्रवाई होती है, जबकि रसूखदारों के मामलों में वर्षों तक अनदेखी होती रही.
एड्स रोकथाम के नाम पर लापरवाही
मंडला जिले से सरकारी व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. एड्स रोकथाम के लिए चल रही लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना में गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. ग्रामीणों में बांटी जाने वाली सरकारी सामग्री को खुलेआम आग लगाकर नष्ट किया गया, जिसका वीडियो सामने आया है, जिसमें सरकारी कंडोम के ढेर जलते दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि संबंधित NGO ने केवल कागजों में वितरण दिखाया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. धरेत्री जे. मोहंती ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.
सीधी में कलयुगी मां ने जन्म के बाद नवजात को झाड़ी में फेंका
इंदौर जिले के दाक्षिण करौंदिया में एक कलयुगी मां ने जन्म के बाद 5-6 महीने के नवजात बच्चे को झाड़ी में फेंक दिया. लोक लाज के डर में मां की ममता की हत्या जैसी यह घटना शहर में सनसनी फैल गई. लोग नवजात को देखने उमड़ पड़े. पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुटी है. घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। पुलिस आरोपी मां की पहचान कर रही है.
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से लौटे CM यादव का जबलपुर में भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री मोहन यादव स्विट्जरलैंड से स्वदेश लौटकर शुक्रवार को जबलपुर पहुंचेंगे. वे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने के बाद नई दिल्ली से विमान द्वारा आएंगे. जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनमें सिद्धी बाला बोस लाइब्रेरी एसोसिएशन के शताब्दी समारोह और मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना शामिल हैं. इसके अलावा वे औद्योगिक व व्यापारिक संगठनों के स्वागत, मां नर्मदा महाआरती और श्री दादागुरू के प्रकट उत्सव में भी भाग लेंगे.
मध्य प्रदेश में आउटसोर्स भर्ती पर बड़ा बदलाव
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी बड़ी गाइडलाइन जारी की है. अब किसी भी विभाग में आउटसोर्स भर्ती के लिए पहले वित्त विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होगा. 2023 के पहले के आदेश को रद्द कर दिया गया है. सभी विभागों को वित्त विभाग ने निर्देश दिए हैं कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती केवल कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी. पूर्व में विभाग अपनी सुविधा के अनुसार आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति कर रहे थे, अब यह व्यवस्था बदल गई है.
गणतंत्र दिवस स्पेशल: लोकभवन आम जनता के लिए तीन दिन के लिए खुला
भोपाल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार 25 से 27 जनवरी 2026 तक आम जनता के लिए लोकभवन खोला जाएगा. 25 और 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक, जबकि 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोग लोकभवन का भ्रमण कर सकेंगे.
महू में दूषित पेयजल से 25 से अधिक लोग बीमार
महू में दूषित पेयजल पीने से करीब दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। बीमारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा देर रात महू पहुंचे और अस्पताल जाकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने सभी मरीजों के समुचित उपचार और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

बसंत पंचमी पर धार भोजशाला में यज्ञ, 8 हजार से ज्यादा पुलिस बल तैनात
धार स्थित भोजशाला में बसंत पंचमी पर सूर्योदय के साथ यज्ञ की शुरुआत होगी. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत हिंदू पक्ष द्वारा अखंड पूजा की जाएगी, जबकि मुस्लिम पक्ष को दोपहर 1 से 3 बजे के बीच सीमित संख्या में तय स्थान पर नमाज अदा करने की अनुमति दी गई है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए धार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 8 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिसमें 13 एसपी रेंज अधिकारी, 25 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 67 एसडीओपी व नगर पुलिस अधीक्षक, 107 नगर निरीक्षक, 393 उपनिरीक्षक/सहायक निरीक्षक, 933 महिला पुलिसकर्मी के साथ 8 RAF प्लाटून और CRPF शामिल हैं. भारी सुरक्षा व्यवस्था के चलते पूरा धार शहर छावनी में तब्दील नजर आ रहा है.
उज्जैन- घर बैठे कीजिए बाबा महाकाल के दर्शन
उज्जैन- घर बैठे कीजिए बाबा महाकाल के दर्शन, बाबा महाकालेश्वर के भस्म आरती के दर्शन
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.