MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE: डॉ. मोहन यादव का आज का दिन पूरी तरह व्यस्त रहने वाला है. मुख्यमंत्री भोपाल से इंदौर और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों और विकास कार्यों में हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे भोपाल से रवाना होकर ग्राम चित्तौड़ा (इंदौर) पहुंचेंगे. यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसम्पर्क करेंगे. चित्तौड़ा में कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे उज्जैन के लिए प्रस्थान करेंगे और 2:25 बजे उज्जैन पहुंचेंगे. उज्जैन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे. इन कार्यक्रमों के जरिए क्षेत्रीय विकास को गति देने की योजना है. मुख्यमंत्री शाम 4:55 बजे उज्जैन से रवाना होकर 5:40 बजे भोपाल पहुंचेंगे. भोपाल पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां दिनभर के कार्यक्रमों का समापन होगा.
December 29, 202507:41 IST
बाबा महाकाल का आज का श्रंगार
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.