MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE: मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसानों के लिए एक अहम और राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने भावांतर भुगतान योजना के तहत सोयाबीन का नया मॉडल रेट 4235 रुपये प्रति क्विंटल जारी कर दिया है. यह दर 25 दिसंबर को घोषित की गई और इसी के आधार पर किसानों को भावांतर की राशि दी जाएगी. राजधानी भोपाल से जारी जानकारी के मुताबिक, भावांतर योजना में अब जो भी भुगतान होगा, उसकी गणना इसी मॉडल रेट को आधार मानकर की जाएगी. यानी किसानों को मंडी में मिले भाव और सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के बीच जो अंतर होगा, वह रकम राज्य सरकार सीधे किसानों को देगी. भावांतर योजना का मकसद साफ है अगर किसान को मंडी में उसकी फसल का सही दाम नहीं मिलता, तो सरकार उस नुकसान की भरपाई करे. इसके लिए सरकार समय-समय पर मॉडल रेट तय करती है. यही रेट तय करता है कि किसान को भावांतर के रूप में कितनी राशि मिलेगी.
December 26, 202507:24 IST
बाबा महाकाल का आज का श्रंगार
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.